छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने
राजनांदगांव। प्रमुख संरक्षक पीआर यादव के मार्गदर्शन तथा प्रदेश अध्यक्ष विजय झा के निर्देशन में प्रांतीय आह्वान पर लंबित सातवां वेतनमान के एरियर्स का बकाया किश्त का नगद भुगतान किये जाने, बकाया जुलाई 2019 से महंगाई भत्ता के तीन किश्तों का नगद भुगतान किये जाने, सभी संवर्गों के कर्मचारियों को निर्धारित समय में पदोन्नति, क्रमोन्नति व तृतीय तथा चतुर्थ समयमान-वेतनमान प्रदाय करने हेतु सर्व विभागाध्यक्षों से कड़ाई से लागू करने हेतु निर्देशित किये जाने व कोरोना महामारी कोविड-19 मरीजों के इलाज में एवं उनके देखभाल में लगे प्रत्यक्ष-परोक्ष रूप से कार्यरत शासकीय सेवकों को विशेष कोरोना भत्ता (जो पूर्व में घोषित किया गया था) तत्काल प्रदान करते हुए कोरोना महामारी संक्रमण में कार्यरत कर्मचारियों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान किया जाकर, मृतकों को विशेष पैकेज दिये जाने की चार सूत्रीय मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ (पंजीयन क्रमांक-249) ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को संबोधित प्रांतव्यापी ध्यानाकर्षण मांग पत्र भोजनावकाश में जिलाधीश के माध्यम से उनकी अनुपस्थिति में अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त दंडाधिकारी राजनंादगांव को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला शाखा के प्रतिनिधियों के द्वारा सौंपकर मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री से कर्मचारी हित में शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरूण देवांगन, जिला उपाध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव, जिला सचिव हरीश भाटिया, कोषाध्यक्ष जगदीश्वर ठाकुर, श्रीमती सविता माहेश्वरी, श्रीमती गायत्री ठाकुर, श्रीमती सीमा यादव, श्रीमती शोभा रामटेके, श्रीमती संध्या सिंह, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, मनोज बोपचे आदि सदस्यगण उपस्थित थे।उक्त जानकारी संघ के जिला उपाध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव द्वारा दी गई है।
