मनोरंजन

विराट और अनुष्का के घर आने वाला है नया मेहमान, ट्वीट कर दी जानकारी

बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और उनके पति भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर में जल्द ही एक नया मेहमान आने वाला है. अनुष्का शर्मा के पति ने आज अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. अनुष्का और विराट ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की और इस खुशखबरी को सबसे साथ साझा किया. जनवरी में दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे.

नई दिल्ली. विराट के इस ट्वीट से साफ हो गया है कि अभिनेत्री अनुष्का और विराट के घर जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। कोहली ने इसकी तारीख भी बता दी है। इसके मुताबिक जनवरी में इस सेलिब्रटी कपल के घर नया मेहमान आएगा।

काम की बात करें तो विराट अगले महीने से शुरू होने वाले आईपीएल के लिए यूएई में हैं। विराट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान हैं और 19 सितंबर से शुरू हो रहे 13वें सीजन के लिए टीम के साथ यूएई में हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के ट्वीट ने उनके फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘तब हम तीन होंगे। आने वाला है जनवरी 2021 में।’

इस खबर के सामने आते ही टि्वटर पर दोनों को ढेरों बधाई संदेश मिल रहे हैं। अनुष्का और विराट की शादी 11 नवंबर 2017 में हुई थी। इससे पहले दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया।

विराट कई मौकों पर कह चुके हैं कि अनुष्का ने उन्हें एक बेहतर इनसान बनने में मदद की। उन्होंने हाल ही में मयंक अग्रवाल के साथ एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे जीवन का एक नया नजरिया दिखाने का पूरा श्रेय मैं अनुष्का को देता हूं। मैं शुक्रगुजार हूं कि वह मेरी जीवनसाथी है क्योंकि आप एक-दूसरे से काफी कुछ सीखते हैं। मैं पहले बहुत अकेला रहना पसंद करता था। जीवन में व्यावहारिक नहीं था। लेकिन फिर आप देखते हैं कि आपके जीवनसाथी का जिंदगी के लिए कुछ अलग ही नजरिया है, तो आप पर भी उसका सकारात्मक असर पड़ता है।’

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

5 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

5 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

5 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

5 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

5 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

5 hours ago