शराबी आरक्षक

लोरमी। पुलिस विभाग में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की अहमियत को देखते हुए मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने एक बड़ी कार्रवाई की है। ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने वाले थाना लोरमी में पदस्थ आरक्षक रोशन पहाड़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

दरअसल, तहसील शराब भट्टी के आसपास ड्यूटी पर तैनात आरक्षक रोशन पहाड़ी ड्यूटी के दौरान नशे में धुत पाया गया। इस दौरान आरक्षक का वीडियो भी वायरल हो गया। जिसमें वह बेशुध अवस्था में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में पूरी तरह लापरवाह नजर आया। इस हरकत से न केवल विभागीय अनुशासन भंग हुआ बल्कि पुलिस की छवि भी आम जनता के बीच धूमिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *