दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की सोमवार को बुलंदशहर की एक युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन ससुराल आ गई। मंगलवार की शाम दुल्हन को अचानक पेट में दर्द होना शुरू हुआ। अस्पताल में नव विवाहिता ने एक बच्चे को जन्म दिया। जरा सोचिये कि शादी करके दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंचे और अगले ही दिन वह एक शिशु को जन्म दे तो दूल्हे का क्या हाल होगा। जी हां, ऐसा ही एक मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के दनकौर क्षेत्र के एक गांव में, जहां शादी के महज एक दिन बाद ही दुल्हन ने बच्ची को जन्म दे दिया, जिसके चलते दूल्हा और उसका परिवार हैरान हैं। मामला कोतवाली तक भी पहुंचा। युवक ने दुल्हन को रखने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद मायके वाले अपनी बेटी और बच्चे को अपने साथ ले गए हैं। यह मामला क्षेत्रभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की सोमवार को बुलंदशहर की एक युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन ससुराल आ गई। मंगलवार की शाम दुल्हन को अचानक पेट में दर्द होना शुरू हुआ, जिसके बाद ससुराल वालों ने उसे दनकौर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे करीब सात महीने की गर्भवती बताया, जिसे सुनकर दूल्हा और ससुराल वाले हैरान हो गए।
