हर साल दीवाली के उपलक्ष में अनुभूति श्री फाउंडेशन अपनी सभी शाखाओं में समाज के कमज़ोर वर्ग में फल और मिठाई बाँट कर शुभकामनायें देती है. इस कड़ी में इस वर्ष छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव में संस्था के सदस्यों ने “गार्बेज क्लीनिक ” और “आशा कॉलोनी ” में जाकर कपडे के मास्क और फल तथा मिठाई का वितरण किया. संस्था के सदस्य चार अलग गार्बेज क्लीनिक गए और वहां के सफाई मित्रों को इस महामारी के दौरान साफ़ सफाई के क्षेत्र में बहुत बढ़िया काम करने पर बधाई दी. साथ ही महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, मास्क और दस्तानों के सही और हमेशा प्रयोग करने की भी अपील की. ज्ञातव्य हो की अनुभूति श्री संस्था महिलाओं को विगत चार वर्षों से पांच लाख से अधिक पैड्स मुफ्त बाँट चुकी है. संस्था महिला स्वास्थ्य के प्रति कटिबद्ध है और इस क्षेत्र में नित नए स्थानों पर वर्कशॉप आयोजित करती रहती है.

संस्था के सदस्यों ने आशा नगर में भी हर घर जाकर फल और मिठाई, बच्चों के लिए ख़ास छोटे साइज के कपडे के मास्क बांटे. इस कार्क्रम में श्रीमती हरचरण कौर , विभा मिश्रा, विजया शुक्ला, गगन गोयल, रंजना पटेल , रुबीना सिद्दीक़ी,नलिनी अग्रवाल और श्री अमरीका सिंह लायल ने भाग लिया. इसके साथ ही श्री जशराज सिंह, हरमन कौर, मानसीगौरी और वसुंधरा अग्रवाल , इन बच्चों ने भी इसमें अहम् भूमिका निभाई.
अनुभूति श्री संस्था महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए सदा कार्य करती रहेगी और इस पुण्य काम में सभी से सहयोग की अपेक्षा करती है.
This Document Typed Online Using –
https://www.indiatyping.com/english-to-hindi-typing/
