रायपुर नगर निगम के राजस्व विभाग की टीम 70 वार्डों में अभियान चलाकर संपत्ति एवं निगम के अन्य करों की वसूली कर रही है। निगम के कर्मचारी घर-घर जाकर संपत्तिकर डिमांड नोटिस थमा रहे हैं।

बड़े बकायेदारों से कड़ाई से वसूली करने तत्काल निगम को संपूर्ण करों की अदायगी नहीं करने वालों पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। सभी जोनों की समस्त राजस्व टीमों द्वारा करदाताओं की घर में अनुपस्थिति होने पर उनके दरवाजे पर संपत्ति डिमांड नोटिस चस्पा किया जा रहा है।

निगम ने वसूला संपत्तिकर

नगर निगम जोन एक की राजस्व विभाग की टीम ने 98 करदाताओं से पांच लाख 74 हजार 743 रुपये राजस्व वसूला। जोन दो की टीम ने 39 करदाताओं से तीन लाख 40 हजार 586 रुपये, जोन तीन की टीम ने 67 करदाताओं से चार लाख 82 हजार 286 रुपये, जोन चार की टीम ने 62 करदाताओं से नौ लाख 83 हजार 541 रूपये, जोन पांच की टीम ने 109 करदाताओं से चार लाख 38 हजार 778 रुपये, जोन छह की टीम ने 94 करदाताओं से चार लाख 57 हजार 999 रुपये, जोन सात की राजस्व विभाग की टीम ने 52 करदाताओं से तीन लाख 18 हजार 934 रुपये वसूला। जोन आठ की टीम ने 96 करदाताओं से दो लाख 93 हजार 828 रुपये, जोन नौ की टीम ने 103 करदाताओं ने 10 लाख 36 हजार 676 रुपये एवं जोन 10 की राजस्व विभाग की टीम ने 100 करदाताओं से तीन लाख 81 हजार 958 रुपये का राजस्व वसूला।

गर्मी से पहले नलों का सर्वे

जोन सात के जोन कमिश्नर विनोद पांडेय के निर्देश पर नगर निगम जोन सात की टीम ने शहीद मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड क्रमांक 23 के फरसी पारा बस्ती क्षेत्र में घर-घर जाकर नल सर्वे और करारोपण की कार्यवाही का अभियान चलाया। जोन कमिश्रनर ने बताया कि नगर निगम के हित में महापौर, आयुक्त, राजस्व विभाग अध्यक्ष के आदेशानुसार जारी अभियान में घर- घर जाकर नल सर्वे किया जा रहा है। वार्ड पार्षद प्रकाश जगत भी सक्रिय हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *