सागर। बंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालिका से उसी गांव के 30 वर्षीय युवक ने बिस्कुट खिलाने का लालच देकर दुष्कर्म किया। बालिका के स्वजनों ने मामले की रिपोर्ट बंडा थाने में दर्ज कराई है। बालिका की सागर जिला अस्पताल में एमएलसी कराई गई है। आरोपित पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालिका अपनी भाई के साथ बुधवार रात को घर के बाहर बैठकर अलाव ताप रही थी। उसी बीच गांव का ही 30 वर्षीय रामगोपाल दांगी आया। वह भी बच्चों के साथ अलाव तापने लगा। इसी बीच उसने बालिका को बिस्कुट खिलाने का लालच दिया और अपने साथ ले गया। वहीं दूसरी ओर जब बालिका की मां घर के बाहर आई और अपने बेटे से बेटी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसे रामगोपाल अपने साथ ले गया। बेटी को मौके पर न पाकर उसकी मां सहित अन्य स्वजन परेशान हो गए। करीब एक घंटे बाद रामगोपाल वापस आया और उनकी बेटी के घर के बाहर छोड़ गया। उसने कहा कि उसकी बेटी कहीं खोई नहीं उसके साथ गई। बेटी के वापस आने पर जब मां न उससे घटना के बारे में पूछा तो उसने सारी बात बता दीं। लड़की ने बताया कि आरोपित उसे एकांत में ले गया, जहां गंदा काम किया। रात 12 बजे पीड़ित बालिका की मां व पिता ने बंडा थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट लिखाई।

गुरुवार को एसआई संगीता कनेसिया ने बालिका की जिला अस्पताल में एमएलसी कराई। आरोपित के खिलाफ धारा 363, 376 एबी 5/6 पॉक्सो एक्ट, 3 (2) (वी) एससी / एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *