भदोही के बीजेपी सांसद को फोन पर अपहरण की धमकी दी और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। सांसद की तरफ से नॉर्थ एवेन्यू थाने में मंगलवार को शिकायत दी गई। पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

जानकी के अनुसार यूपी के भदोही लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. रमेश चंद बिंद पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस संबंधी स्थायी समिति के सदस्य भी हैं। सांसद ने अपनी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार रात को आवास पर थे। तभी उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर अंजान नंबर से कॉल आई। पहली कॉल करीब एक मिनट 16 सेकेंड की थी, जिसमें फोन करने वाले ने उन्हें अपहरण की धमकी दी। साथ ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए बात करने लगा और दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसके बाद सांसद ने फोन काट दिया।

धमकी देने वाले ने दोबारा फोन किया, लेकिन सांसद ने फोन नहीं उठाया। कुछ समय बाद फिर से सांसद के मोबाइल पर फोन आया और करीब तीन मिनट तक बात हुई। इसमें फोन करने वाले ने सांसद को बेटे सहित अपहरण और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही इससे बचने के लिए तुरंत दस लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। फोन पर धमकी और रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर तिहाड़ जेल भेज दिया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *