रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव में करमा के कलाकारों की प्रस्तुति ने सभी को आकर्षित किया। सांइस कालेज मैदान के मुख्य मंच में आयोजित करमा नृत्य प्रतियोगिता में राज्य के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों में अपनी छाप छोड़ी। अलग-अलग आभूषणों के साथ, सजी-धजी रंग बिरंगे परिधानों में करमा के कलाकार देखने वालों को खूबसूरत तो लग ही रहे थे, उनकी पारम्परिक नृत्य शैली भी सभी को भा रही थी। मांदर, झांझर के साथ छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति पर आधारित स्थानीय बोली व भाषा में प्रस्तुत गीत और करमा नृत्य दर्शकों को ताली बजाने के लिए मजबूर कर रही थी। करमा नृत्य प्रतियोगिता में 15 से 40 साल के आयु वर्ग में 17 जिलों के कलाकारों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान रयपुर जिला, द्वितीय स्थान जशपुर और तृतीय स्थान सरगुजा जिला को मिला। 40 साल से अधिक आयु वर्ग में कबीरधाम जिला को प्रथम, द्वितीय स्थान महासमुंद और तीसरा स्थान राजनांदगांव जिला को मिला।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…
रायपुर कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…
भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…
भोपाल प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…
रायपुर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…