मध्य प्रदेश के शहडोल स्थित शासकीय कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल में पिछले 12 घंटों के दौरान 6 आदिवासी नवजात बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। जिले के मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश पांडे ने बताया कि खरेला गांव की निवासी चेत कुमारी पाव और भटगंवा गांव की निवासी फूलमती के नवजात बच्चों और श्याम नारायण कोल, सूरज बैगा, अंजलि बैगा और सुभाष बैगा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की जा रही है। पटेल ने कहा कि इसमें जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कोटा और राजकोट में बच्चों की मौत से मचा था हड़कंप
इससे पहले राजस्थान के कोटा और गुजरात के राजकोट में दिसंबर महीने में हुई बच्चों की मौत से काफी हंगामा मचा। कोटा के जेके लोन अस्पताल में दिसंबर महीने से लेकर जनवरी के शुरुआती हफ्ते तक 100 से अधिक बच्चों की मौत हो गई जबकि राजकोट के अस्पताल में दिसंबर महीने में 134 बच्चों की मौत हो गई थी। यहां अधिकतर मौत की वजह कुपोषण और जन्म से बीमारी बताई गई।
भोपाल बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…
भोपाल देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…