रायपुर : जिला प्रशासन नारायणपुर और भिलाई इस्पात संयंत्र के संयुक्त तत्वाधान में वनांचल नारायणपुर में आठ फरवरी को ’रन फॉर अबूझमाड़-रन फॉर पीस’ मैराथन 2020 का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली इस मैराथन का उद्ेश्य विश्व स्तर पर अबूझमाड़ की शांति का पैगाम देना और यहां के सौन्दर्य और संस्कृति से अवगत कराना है। इसके लिए जिला प्रशासन नारायणपुर द्वारा प्रदेश और देश के लोगों से अबूझमाड़ पीस मैराथन 2020 में शामिल होने की अपील की गयी है। यह जिला प्रशासन का दूसरा आयोजन है। मैराथन का आयोजन सवेरे साढ़े छह बजे हाई स्कूल मैदान जिला मुख्यालय नारायणपुर से प्रारंभ होगा। इस हॉफ मैराथन की दूरी 21 किलोमीटर की होगी। जीतने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को एक लाख 21 हजार रूपए, दूसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 61 हजार रूपए, तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 31 हजार रूपए, चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 21 हजार रूपए और पंचम स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 11 हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…
इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…
पत्थलगांव टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…