प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रदेश मे 9.39 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित

छत्तीसगढ़ मंे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्थायी प्रतीक्षा सूची में कुल पात्र परिवार 18 लाख 74 हजार 334 है। इनमें से 9 लाख 39 हजार 335 परिवारों को लाभान्वित किया जा चुका है। मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल ने योजना के तहत गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक में विभागीय अधिकारियों को प्रदेश के सभी पात्र हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने बताया कि वर्ष 2022 तक सभी पात्र परिवारों को आवास प्रदाय किया जाना है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 में 4 लाख 67 हजार और वित्तीय वर्ष 2021-22 में 4 लाख 67 हजार आवास प्रस्तावित है। इन आवासों के लिए 11 हजार 657 करोड़ रूपए की आवश्यकता होगी। इस राशि में लगभग 7 हजार करोड़ केन्द्र का और 4 हजार 600 करोड़ राज्य का अंश है। मुख्य सचिव ने बैठक में वित्त विभाग से चर्चा कर राशि उपलब्ध कराने की सहमति प्रदान की। 
    बैठक में बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 में एक लाख 51 हजार एक सौ आवास निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए केन्द्र द्वारा प्रथम किश्त की राशि 562 करोड़ 54 लाख प्राप्त हो चुकी है। पिछले वित्तीय वर्ष 2018-19 में 3 लाख 48 हजार 960 आवास निर्माण का लक्ष्य रखा गया था, जिसके लिए केन्द्र द्वारा शत्प्रतिशत राशि प्रदाय कर दी गई है। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2016-2020 तक स्थायी प्रतीक्षा सूची में पात्र परिवारों में से भूमिहीन परिवार की संख्या 6 हजार 876 है। इनमें से 6 हजार 423 परिवारों को भूमि उपलब्ध करा दी गई है। 

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…

1 hour ago
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…

1 hour ago
एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

 इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…

1 hour ago
साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…

1 hour ago
अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

पत्थलगांव  टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…

2 hours ago
जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…

2 hours ago