राजनांदगांव जिले में भारतीय जैन संगठन महिला और पुरुष शाखा के संयुक्त तत्वाधान में पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निशुल्क दंत शिविर का आयोजन किया गया। 200 स्कूली बच्चों ने अपने दांतों की जांच करवाकर आवश्यक दवाईयां लीं।डेंटल डॉक्टर श्रीकांत पारख, सहयोगी डॉक्टर प्राप्ति गोलछा, डॉक्टर सोनाली भोजनी, डॉक्टर प्रगति डोशी की टीम ने स्कूली बच्चों की जांच, इलाज और दांतों से संबंधित सभी बीमारियों की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में बिजीएस के कार्यकर्ता पूरे कार्यक्रम के दौरान अपनी सेवाएं देते रहे।संस्था के अध्यक्ष राकेश पार्क ने बताया कि भारतीय जैन संगठन इस प्रकार के आयोजन करते रहेगा। इससे पहले भी अहमदाबाद प्रसिद्ध हड्डी के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर को बुलाकर 200 मरीजों का जांच और इलाज किया गया। अब आगे न्यूरोसर्जन के मार्गदर्शन में विशाल निशुल्क जांच सिविल रखा जाएगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *