रायपुर : युवा देश के भविष्य, उनके हाथों में देश की उन्नति की बागडोर

रायपुर : युवा देश के भविष्य होते हैं। उन्हीं के हाथों में देश की उन्नति की बागडोर होती है। किसी भी देश की प्रगति का जिम्मा वहां के युवाओं पर होता है। युवाओं की सोच नई होती है। उनमें इतना उत्साह होता है, जो किसी कार्य को परिणाम तक पहुंचा सकते हैं। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कही। वे आज भोपाल में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थी।

सुश्री उइके ने कहा कि जीवन में सफलता-असफलता लगी रहती है। यदि असफलता मिले तो किसी भी हाल में हताश व निराश न हों। सकारात्मक सोच के साथ निरंतर कार्य में लगे रहें, सफलता अवश्य मिलेगी। पद कोई भी प्राप्त कर लेता है परन्तु उसी के अनुरूप भावनाओं और आत्मीयता से कार्य करना बड़ी बात है।
उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे, उन्होंने देश के विकास के लिए अतुलनीय योगदान दिया। राज्यपाल ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से जो कार्य समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है, वह सराहनीय है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि अच्छे काम करने वालों को आगे आना चाहिए। ऐसे ही रास्तों पर चलकर युवा देश का नेतृत्व करेंगे और देश को आगे ले जाएंगे।
सुश्री उइके ने कहा कि आज समय की मांग है कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में युवा अपने कार्यों में श्रेष्ठता लाएं और संघर्ष कर, विजयी होना सीखें। साथ ही ऐसा कार्य करें कि आने वाले पीढ़ी के लिए मागदर्शक बने। आज अनेक बुराईयां देश को खोखला कर रही है। इन परिस्थितियों में देश की युवा शक्ति को जागृत होना होगा और अपने सकारात्मक सोच के साथ अपने ऊर्जा को अच्छे कार्यों में लगाएं। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने भी संबोधन दिया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले प्रबुद्धजनों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री मनीष शंकर शर्मा, नेहरू युवा केन्द्र मध्यप्रदेश के निदेशक श्री दिनेश राय, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वय डॉ. सुरेन्द्र शुक्ला सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

6 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

6 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

6 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

7 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

7 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

7 hours ago