जबलपुर
तिलवारा पुल के पास मवेशियों से भरे मिले कंटेनर में ठूंस ठूंस कर क्रूरता पूर्वक 70 मवेशी भरे गए थे। पुलिस ने कंटेनर खोलकर मवेशियों को बाहर निकाला तो उनमें से सिर्फ सात मवेशी ही जीवित मिले। शेष 63 मवेशी कंटेनर में ही मर चुके थे। पुलिस ने जीवित में ले मवेशियों को पास की गौशाला में भेजते हुए आरोपित कंटेनर चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। ज्ञात हो की मंगलवार की शाम कंटेनर ट्रक पुलिस को लावारिश हालत में मिला है। कंटेनर का चालक मौके पर नहीं था, जिस कारण पुलिस को सड़क से कंटेनर हटाने के लिए क्रेन बुलाना पड़ी थी।

तिलवारा पुलिस ने बताया कि मंगलवार की शाम तिलवारा पुल के पास कंटेनर ट्रक क्रमांक एमपी 06 एचसी 1353 लावारिश हालत में खड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो कंटेनर में क्रूरता पूर्वक मवेशी भरे थे। कंटेनर में मिले मवेशियों में से कुछ की मौत हो चुकी थी, जो जीवित थे, उनको गौशाला भेजा गया। तिलवारा टीआइ लक्ष्मण झारिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कंटेनर चालक कंटेनर में मवेशी लेकर सिवनी की ओर जा रहा था, लेकिन तिलवारा पुल के पास कंटेनर खराब हो गया, जिस कारण चालक वाहन को छोड़कर भाग गया है। कंटेनर को क्रेन बुलाकर हटाने एवं मवेशियों को गौशाला पहुंचाने में पुलिस रात करीब 12 बजे तक लगी रही।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *