मंदसौर
मंदसौर जिले के ग्राम डोडिया मीणा में रिश्तेदार ने ही चार साल की मासूम के साथ दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या कर दी। हत्‍या के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घटना धूलेंडी की रात की हैं। आरोपित ने घुटने से गर्दन दबाकर मासूम की हत्‍या की है। घटना के बाद वह श्‍मशान में जाकर छुप गया था जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मंदसौर के यशोधर्मन नगर थाना क्षेत्र में धुलेंडी की रात चार साल की बालिका के साथ बल्लू उर्फ बलराम पुत्र लालूराम भील ने दुष्‍कर्म किया। फिर मासूम की हत्या कर दी और शव को झाडि़यों में फेंक दिया। मासूम के लापता होने की सूचना पर शुक्रवार रात पुलिस गांव में पहुंची। खोजबीन के दौरान रात में बालिका का शव झाड़ियों में मिला। उसके शव को जिला अस्पताल भेजा गया। शनिवार सुबह मासूम के शव का पोस्‍टमार्टम किया गया।

करीबी ने ही किया दुष्कर्म और हत्या – वायडी नगर टीआइ जितेंद्र पाठक ने बताया कि मौके की स्थिति देखकर लग रहा था कि मासूम के साथ दुष्कर्म किसी करीबी ने किया है। इसी आधार पर रात से ही करीबियों की जानकारी लेना शुरू कर दी थी। इस दौरान पता चला कि बल्‍लू उर्फ बलराम भील घर से लापता है। वह भी धूलेंडी की शाम से ही नहीं देखा गया था। उसे खोजा गया तो गांव के श्‍मशान के पास मिल गया। पहले तो उसने कुछ नहीं बताया

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *