जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दौरान बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। जिले में जब से टीकाकरण की शुरुआत हुई है तब से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है। हालात यह है कि अस्पतालों के कोविड-19 वार्ड खाली पड़े हैं। इधर, 16 जनवरी से प्रारंभ हुए टीकाकरण अभियान के दौरान 11 वैक्सीनेशन दिवस में लक्ष्य के अनुपात में 74 फीसद हेल्थ वर्कर टीके की पहली डोज से लाभान्वित हो चुके हैं। ज्यों-ज्यों टीकाकरण अभियान जोर पकड़ रहा है, जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या घटती जा रही है।
अस्पतालों में 97 फीसद पलंग खाली : कोरोना का खतरा कम होने के साथ सरकारी व निजी अस्पतालों के कोविड वार्ड खाली पड़े हैं। वर्तमान में कोविड वार्डों में करीब 97 फीसद पलंग खाली पड़े हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए ऑक्सीजन रहित, ऑक्सीजन सहित व आइसीयू में दो हजार 177 पलंग हैं जिसमें दो हजार 106 पलंग खाली पड़े हैं। सिर्फ 3.26 फीसद पलंग पर मरीज उपचाररत हैं शेष खाली पड़े हैं।
कब कितना टीकाकरण हो पाया :
तारीख सेशन लक्ष्य उपलब्धि
16 जनवरी 7 700 570
18 जनवरी 7 700 435
20 जनवरी 7 681 464
21 जनवरी 5 500 500
25 जनवरी 25 2500 1502
27 जनवरी 33 3253 1988
28 जनवरी 70 6238 3237
29 जनवरी 69 6732 3714
30 जनवरी 69 5638 3354
3 फरवरी 46 3697 1017
4 फरवरी 30 2256 501
योग 368 33489 17282
397 मिले, 622 डिस्चार्ज किए गए: 16 जनवरी से शुरू हुए अभियान में चार फरवरी तक यानि 24 दिन में 11 टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान लक्ष्य के मुकाबले 74 फीसद हेल्थ वर्कर टीकाकरण से लाभांवित हुए तथा कोरोना के नए मरीजों की संख्या में कमी आई। 24 दिन में कोरोना से संक्रमित 397 नए मरीज सामने आए जबकि 622 संक्रमण से मुक्त हुए।
टीकाकरण के बाद कोरोना:
तारीख नए मरीज डिस्चार्ज रिकवरी फीसद में
16 जनवरी 22 42 96
17 जनवरी 16 25 96.12
18 जनवरी 19 38 96.24
19 जनवरी 26 32 96.28
20 जनवरी 18 30 96.36
21 जनवरी 13 28 96.46
22 जनवरी 21 27 96.50
23 जनवरी 14 25 96.57
24 जनवरी 17 20 96.59
25 जनवरी 13 26 96.68
26 जनवरी 16 21 96.71
27 जनवरी 21 24 96.73
28 जनवरी 18 32 96.83
29 जनवरी 8 26 96.94
30 जनवरी 14 24 97
31 जनवरी 10 21 97.07
फरवरी 11 20 97.13
2 फरवरी 14 22 97.18
3 फरवरी 19 21 97.09
4 फरवरी 11 23 97.27
5 फरवरी 14 26 97.34
6 फरवरी 20 27 97.39
7 फरवरी 29 16 97.32
