CG : एक हफ्ते के लिए कानन-पेंडारी जू बंद …

बिलासपुर। न्यायधानी में बर्ड-फ़्लू के चलते बड़ा फैसला लिया गया है। प्रशासन ने जिले के मशहूर चिड़ियाघर कानन-पेंडारी को आने वाले 7 दिनों के लिए पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया है।

इस दौरान मेडिकल टीम द्वारा पूरे जू को सेनेटाइज किया जाएगा, साथ ही वहां के वन्यजीवों की भी जाँच की जा सकती है। प्रशासन ने कानन-पेंडारी की टीम को भी अतिरिक्त सर्तकता बरतने के निर्देश दिए है। जानकारी के अनुसार अब यह जो आम लोगों के लिए अगले महीने यानी अप्रैल में खोला जायेगा। गौरतलब हैं कि, बिलासपुर में H5N1 वायरस यानी बर्ड फ्लू की दस्तक ने प्रशासन को अलर्ट मोड पर ला दिया है। जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सख्त कदम उठाते हुए 1 किलोमीटर क्षेत्र को इन्फेक्टेड जोन और 10 किलोमीटर क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है।

दरअसल 19 मार्च से शुरू हुए मौतों के सिलसिले में अब तक 4744 पक्षियों की जान जा चुकी है। संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने 22 हजार 808 चूजे, बतख और बटेरों को नष्ट करने के साथ ही 80 क्विंटल दाना और 25 हजार अंडों को डिस्पोज किया है इन्फेक्टेड जोन में रामकृष्ण परमहंस नगर और विद्यासागर नगर वार्ड को शामिल किया गया है, जहां संक्रमण की पुष्टि के बाद विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

See also  CG : उफनते नाले में बही कार, एक व्यक्ति के लापता होने की आशंका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *