छत्तीसगढ़

मोहला : शिक्षा की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता, विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए करें समयबद्ध कार्य-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

– जर्जर विद्यालयों को सुरक्षित भवनों में स्थानांतरित करने के दिए निर्देश

– अनुशासनहीनता में लिप्त शिक्षकों के विरुद्ध करें सख्त कार्रवाई, ड्रॉपआउट विद्यार्थियों के लिए बनाए प्रभावी रणनीति

– कलेक्टर ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक,कहा लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

             मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन  समीक्षा की।  उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी योगदास साहू, तीनों विकास खंड के शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहें।
            कलेक्टर प्रजापति ने अपार आईडी एंट्री की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के जर्जर स्कूल भवनों की स्थिति एवं प्राप्त प्रस्तावों का अवलोकन कर ऐसे विद्यालयों को सुरक्षित भवनों में स्थानांतरित करने विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया। समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के लिए अभी से बेहतर कार्ययोजना बनाकर विद्यार्थियों की नियमित शैक्षणिक मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मासिक टेस्ट के माध्यम से कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान दे।
            कलेक्टर ने वीएसके ऐप एवं बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से दर्ज हो रही उपस्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी स्कूलों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने जाति, निवास एवं आधार कार्ड से वंचित विद्यार्थियों की जानकारी लेकर सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को पुनः शिक्षा से जोड़ने के प्रयासों की समीक्षा करते हुए उन्होंने प्रभावी रणनीति अपनाने को कहा। वहीं नशाखोरी अथवा अनुशासनहीनता में लिप्त शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
         कलेक्टर ने साइकिल वितरण, गणवेश वितरण तथा पाठ्य पुस्तकों के वितरण की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ समय पर विद्यार्थियों तक पहुंचे और जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार दिखाई दे, इसके लिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। इस दौरान उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

kgnews

Recent Posts

MP Traffic Rules: अब 60 दिन के भीतर भरना होगा चालान, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती

भोपाल परिवहन विभाग की लापरवाही से मध्य प्रदेश में बार - बार यातायात नियम तोड़ने…

29 minutes ago

सरकार का बड़ा आदेश! 30 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश, लेकिन सिर्फ इन कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी

दतिया मध्यप्रदेश सरकार ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र 30 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित…

40 minutes ago

महाकाल दर्शन के लिए उमड़ेगा रिकॉर्ड जनसैलाब, सावन-भादौ में रोज 95 हजार एडवांस बुकिंग, उज्जैन स्टेशन पर पहली बार वन-वे ट्रैफिक

उज्जैन  श्रावण-भादौ में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने…

1 hour ago

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

14 hours ago

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

14 hours ago

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

14 hours ago