16 मार्च से सीएम राइज स्कूलों में शुरू होंगे प्रवेश प्रारंभ

भोपाल
 प्रदेश के हाईटेक सरकारी स्कूलों में शामिल सीएम राइस स्कूल में 16 मार्च से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं 28 मार्च तक प्रवेश सूची जारी करना होगी और एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू हो जाएगा। बता दें कि इंदौर जिले में 11 सीएम राइज स्कूल है, जिसमें से अधिकांश में नया भवन अब तक नहीं बन पाया है।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सात मार्च को सीएम राइज स्कूलों में प्रवेश का लेकर निर्दश और गाइडलाइन जारी की गई थी। जिसके बाद से जिले के सभी 11 सीएम राइज स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया और रिक्त सीटों का आकलन शुरू हो गया है।

प्रवेश को लेकर जारी गाइडलाइन के अनुसार, 15 मार्च तक स्कूल प्रबंधन को कक्षा और माध्यम वार रिक्त सीटों की संख्या में सीएम राइज विमर्श पोर्टल पर अपलोड करना होगी। 16 मार्च को स्कूल की प्रारंभिक कक्षा या फिर केजी-वन में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करना होगा।

23 मार्च तक आवेदन जमा करने होंगे

स्कूल से ही प्रवेश को लेकर आवेदन जारी होना शुरू हो जाएंगे। 23 मार्च तक फार्म जमा होंगे। इसके बाद 28 मार्च को जिन्हें प्रवेश दिया गया है, उनकी सूची जारी की जाएगी। एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू हो जाएगा। वहीं छह अप्रैल तक अभिभावकों को प्रवेश से संबंधित दस्तावेज जमा करना होगा। सीएम राइज मल्हाराश्रम प्राचार्य देवेंद्र रामिश ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है।

गाइडलाइन के अनुसार ही प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके साथ अन्य कक्षाओं में रिक्त सीटों को लेकर भी आवेदन लिए जाएंगे। इस बार मल्हाराश्रम में छात्र संख्या में भी बढ़ोतरी की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को लेकर जिले के सभी सीएम राइज स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

MP Traffic Rules: अब 60 दिन के भीतर भरना होगा चालान, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती

भोपाल परिवहन विभाग की लापरवाही से मध्य प्रदेश में बार - बार यातायात नियम तोड़ने…

29 minutes ago

सरकार का बड़ा आदेश! 30 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश, लेकिन सिर्फ इन कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी

दतिया मध्यप्रदेश सरकार ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र 30 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित…

40 minutes ago

महाकाल दर्शन के लिए उमड़ेगा रिकॉर्ड जनसैलाब, सावन-भादौ में रोज 95 हजार एडवांस बुकिंग, उज्जैन स्टेशन पर पहली बार वन-वे ट्रैफिक

उज्जैन  श्रावण-भादौ में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने…

1 hour ago

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

14 hours ago

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

14 hours ago

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

14 hours ago