निवाड़ी और कटनी जिले में भू-माफिया के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही

कटनी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश में शासकीय भूमि पर हुए अवैध कब्जों को हटाने और भू-माफिया के विरूद्ध चल रहे एंटी माफिया अभियान में आज निवाड़ी और कटनी में कड़ी कार्यवाही की गई। लगभग 6 करोड़ रूपये मूल्य की भूमि को मुक्त कराया गया।

 निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर तहसील के नगर परिषद क्षेत्र में भू- माफिया श्याम बिहारी राठौर और दयाराम अहिरवार के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 1.5 हेक्टेयर का आधिपत्य छुड़वाया गया। इस भूमि पर नवीन तहसील भवन प्रस्तावित है। साथ ही पृथ्वीपुर में 10 हजार वर्गफीट शासकीय भूमि पर अवैध रूप से किये कब्जे को नेस्तनाबूद किया गया। यह भूमि छात्रावास की है। इन दोनों भूमियों की बाजार कीमत लगभग 600 लाख रुपये हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पृथ्वीपुर में प्रकरण पंजीबद्ध कराया गया हैं।

कटनी जिले में जिला प्रशासन ने कुख्यात बदमाश अशोक यादव के शासकीय नजूल भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्मित किये गये मकान पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। अशोक यादव के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में 10 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

MP Traffic Rules: अब 60 दिन के भीतर भरना होगा चालान, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती

भोपाल परिवहन विभाग की लापरवाही से मध्य प्रदेश में बार - बार यातायात नियम तोड़ने…

29 minutes ago

सरकार का बड़ा आदेश! 30 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश, लेकिन सिर्फ इन कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी

दतिया मध्यप्रदेश सरकार ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र 30 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित…

40 minutes ago

महाकाल दर्शन के लिए उमड़ेगा रिकॉर्ड जनसैलाब, सावन-भादौ में रोज 95 हजार एडवांस बुकिंग, उज्जैन स्टेशन पर पहली बार वन-वे ट्रैफिक

उज्जैन  श्रावण-भादौ में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने…

1 hour ago

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

14 hours ago

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

14 hours ago

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

14 hours ago