छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : पुलिस भर्ती में गड़बड़ी: इवेंट के नंबर बढ़ाने वाले 3 ऑपरेटर गिरफ्तार हुए

राजनांदगांव पुलिस भर्ती में गड़बड़ी मामले में जांच टीम ने तीन डाटा एंट्री ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया है। तीनों को इवेंट कव्हर करने वाली टाइमिंग टेक्नालॉजी कंपनी ने काम पर रखा था। जिन पर अभ्यर्थियों के अंक बढ़ाने का आरोप है।

गुरुवार को जांच टीम ने आपरेटर फ़वेंद्र चनाप, विशाल यादव और यशवन्त उइके को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी लोकल के ही हैं। जिसे कंपनी ने 400 रुपए प्रतिदिन में मानदेय पर डाटा एंट्री के लिए रखा था। पुलिस ने दावा किया है कि जांच के दौरान इनके द्वारा नंबर में बढ़ोतरी करना पाया गया है। इसके साथ ही गड़बड़ी में अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। इसमें 7 पुलिस आरक्षक, 2 महिला अभ्यर्थी और टाइमिंग टेक्नालॉजी कंपनी ने 5 कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस ने दावा किया है कि मामले की जांच की जा रही है।

बड़े अफसरों को बचा रहे, कोई घेरे में नहीं आया: पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई भी सवाल खड़े हो रहे हैं। भर्ती में हुए फर्जीवाड़े में किसी भी बड़े अफसरों पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि हर इवेंट के लिए निरीक्षक और डीएसपी लेवल के अफसरों को प्रभारी बनाया गया था। जिन इवेंट में गड़बड़ी हुई है, उनके प्रभारी अधिकारियों से अब तक किसी तरह की पूछताछ नहीं की गई है। ऐसे अफसरों को बचाया जा रहा है। जबकि आरक्षक इवेंट कंपनी के अस्थाई कर्मचारियों को जेल भेजा जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

9 hours ago

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

9 hours ago

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

9 hours ago

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

9 hours ago

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

9 hours ago

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

10 hours ago