राजनांदगांव : जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सर्पदंश एवं एनिमल बाईट के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध

– कलेक्टर ने मौसमी बीमारियों के संबंध में सभी डॉक्टर्स को एलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु को ध्यान रखते हुए जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सर्पदंश एवं एनिमल बाईट के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की उपलब्धता करायी गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि वर्षा ऋतु को ध्यान रखते हुए जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सर्पदंश एवं एनिमल बाईट हेतु पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की उपलब्धता करायी गयी है। साथ ही सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में मौसमी बीमारी डायरिया, पीलिया, टायफाईड, मलेरिया तथा डेंगू हेतु आवश्यक मात्रा में दवाईयों का भंडारण मैदानी स्तर तक कर लिया गया है तथा सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को एलर्ट मोड पर रहकर अपने फिल्ड की सतत निगरानी एवं रिपोर्टिंग के लिए निर्देश दिए गये हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुमर्दा एवं चिचोला का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को आधार बेस अटेंडेंस के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों में नेक्स्ट जेन के तहत ओपीडी पर्ची, दवा वितरण तथा लैब रिपोर्ट दिए जाने के संबंध में निर्देश दिए। मेडलेएपीआर ऑनलाईन पोर्टल में सभी चिकित्सकों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है एवं पोस्टमार्टम की शत प्रतिशत ऑन लाईन एन्ट्री किए जाने तथा शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोला में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

10 hours ago

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

10 hours ago

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

10 hours ago

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

10 hours ago

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

10 hours ago

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

11 hours ago