राजनांदगांव : गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ द्वारा जन्म शताब्दी संभागीय युवा कार्यशाला का आयोजन 5 अक्टूबर को

राजनांदगांव। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में, परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी वर्ष (2025-26) के उपलक्ष्य में, गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ द्वारा राजनांदगांव में एक विशिष्ट संभागीय युवा कार्यशाला का आयोजन 5 अक्टूबर 2025, दिन रविवार को प्रातः 9:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक गायत्री विद्यापीठ, केशर नगर, राजनांदगांव में किया जा रहा है। कार्यक्रम में माँ भगवती देवी भोजनालय में प्रसाद (भोजन) की व्यवस्था रहेगी। 

इस आयोजन में सांसद संतोष पांडे जी, महापौर मधुसूदन यादव, डोंगरगांव के विधायक दलेश्वर साहू, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का मार्गदर्शन भी मिलेगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत वर्मा, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, 
पद्मश्री फूलवासन यादव, जिला पंचायत के अध्यक्ष किरण साहू उपस्थित रहेंगी।

यह कार्यशाला युवाओं को परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और वंदनीया माताजी के सूक्ष्म मार्गदर्शन में युवा शक्ति को नैतिक एवं आध्यात्मिक दिशा प्रदान करने का सुअवसर देगी। इस ज्ञान-यज्ञ का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण और दिव्य संकल्पों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है।

समस्त गायत्री परिवार राजनांदगांव, ने इस अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए सभी से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का हार्दिक स्वागत एवं विनम्र अनुरोध किया है। इस अवसर पर, नंदकिशोर सुरजन जी ने कहा कि आज के समय में युवा शक्ति को सही नैतिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शन देना अत्यंत आवश्यक है। माताजी की जन्म शताब्दी के इस ऐतिहासिक वर्ष में यह कार्यशाला एक मील का पत्थर साबित होगी, जो युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करेगी। हरीश गांधी जी ने कहा, यह संभागीय कार्यशाला युवाओं में आत्मिक चेतना जगाने का एक सशक्त माध्यम है। हम सभी युवा साथियों का आह्वान करते हैं कि वे इस ज्ञानवर्धक आयोजन में अवश्य शामिल हों और एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें।

इसे भी पढ़े : मोहला : आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत माहुद मचान्दुर में ग्राम सभा का आयोजन

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

12 hours ago

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

12 hours ago

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

12 hours ago

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

12 hours ago

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

12 hours ago

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

13 hours ago