– योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पंजीयन एवं नवीनीकरण का भी किया जा रहा कार्य
मोहला । जिले के श्रमिकों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत श्रमिकों के पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए शिविरों का आयोजन न केवल गांवों में, बल्कि निर्माण स्थलों पर भी किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से श्रमिकों का विभागीय मंडलों के अंतर्गत पंजीयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है, साथ ही श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। इसी क्रम में जल संसाधन विभाग के सहयोग से विकासखंड अंबागढ़ चौकी के मोगरा बैराज निर्माण स्थल पर श्रमिकों के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया।
शिविर के दौरान श्रम विभाग के अधीन गठित मंडलों के अंतर्गत श्रमिकों का पंजीयन किया गया तथा मौके पर उपस्थित श्रमिकों एवं ग्रामीण जनों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यस्थल पर कार्यरत श्रमिकों ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा लगाए गए इस शिविर से उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हुआ है, जिससे वे अत्यंत प्रसन्न एवं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। श्रमिकों ने इस पहल को केवल समस्या समाधान तक सीमित न बताते हुए इसे ग्रामीण विकास और आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया तथा शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रम विभाग द्वारा शिविर आयोजन से पूर्व ग्राम स्तर पर आवश्यक तैयारियां कराई जाती हैं। श्रमिकों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, स्व-घोषणा प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सरपंच/पटवारी द्वारा जारी मोबाइल नंबर सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति शिविर में लाने की जानकारी पूर्व में ही दी जाती है, जिससे पंजीयन प्रक्रिया सुचारू रूप से पूर्ण हो सके।
राजनांदगांव , पूर्व सांसद व महापौर मधुसूदन यादव ने कांग्रेस द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम…
भोपाल परिवहन विभाग की लापरवाही से मध्य प्रदेश में बार - बार यातायात नियम तोड़ने…
दतिया मध्यप्रदेश सरकार ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र 30 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित…
उज्जैन श्रावण-भादौ में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने…
अनूपपुर. कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…
अनूपपुर. जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…