अवर्गीकृत

ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वादिष्ट मटर–मूंग दाल चीला, सेहत और स्वाद का परफेक्ट कॉम्बिनेशन…

ठंड के मौसम में ताजे हरे मटर आसानी से बाजार में मिल जाते हैं। मटर से पराठा, कचौड़ी, पुलाव और सब्जी तो आम है, लेकिन अगर आप नाश्ते में कुछ हल्का, पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो मटर–मूंग दाल चीला एक बेहतरीन विकल्प है। यह प्रोटीन से भरपूर होने के साथ पचने में आसान भी होता है, जिससे दिन की शुरुआत एनर्जी से होती है।

आवश्यक सामग्री

मूंग दाल 1 कप, हरे मटर 1 कप, बारीक कटा प्याज 1, कद्दूकस अदरक 1 चम्मच, बारीक कटी हरी मिर्च 1, बारीक कटा लहसुन 1 चम्मच, हींग चुटकी भर, नमक स्वादानुसार, जीरा आधा छोटा चम्मच, हल्दी आधा छोटा चम्मच, धनिया पाउडर 1 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच, गरम मसाला आधा छोटा चम्मच, धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच और तेल आवश्यकता अनुसार।

बनाने की विधि

मूंग दाल को 4–5 घंटे भिगोकर बारीक पीस लें। उबले मटर को दरदरा पीसकर दाल में मिलाएं। अब सभी मसाले, प्याज, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं। जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाकर घोल तैयार करें। गरम तवे पर हल्का तेल लगाकर घोल फैलाएं और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें।

गरमागरम मटर–मूंग दाल चीला हरी चटनी या दही के साथ परोसें और हेल्दी ब्रेकफास्ट का आनंद लें।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

13 hours ago

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

13 hours ago

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

13 hours ago

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

13 hours ago

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

13 hours ago

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

14 hours ago