छत्तीसगढ़

मोहला : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने ब्लॉक स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न

– स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बनी रणनीति

          मोहला, ।
जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गतदिवस को जनपद पंचायत मोहला के सभा कक्ष में ब्लॉक स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक एसडीएम मोहला हेमेंद्र भुआर्य के  उपस्थिति में संपन्न हुई।
          बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान ब्लॉक क्षेत्र में संचालित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सूखा एवं गीला कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन, स्वच्छता अवसंरचना के बेहतर उपयोग तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।
            बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला एवं विकासखंड स्वच्छ भारत मिशन के समन्वयक, व्यापार संघ के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए जनसहभागिता बढ़ाने, अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं टिकाऊ बनाने तथा स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किए।

kgnews

Recent Posts

MP Traffic Rules: अब 60 दिन के भीतर भरना होगा चालान, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती

भोपाल परिवहन विभाग की लापरवाही से मध्य प्रदेश में बार - बार यातायात नियम तोड़ने…

33 minutes ago

सरकार का बड़ा आदेश! 30 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश, लेकिन सिर्फ इन कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी

दतिया मध्यप्रदेश सरकार ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र 30 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित…

44 minutes ago

महाकाल दर्शन के लिए उमड़ेगा रिकॉर्ड जनसैलाब, सावन-भादौ में रोज 95 हजार एडवांस बुकिंग, उज्जैन स्टेशन पर पहली बार वन-वे ट्रैफिक

उज्जैन  श्रावण-भादौ में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने…

1 hour ago

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

14 hours ago

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

14 hours ago

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

14 hours ago