छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा शहर में जल निकासी, आवास निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने किया जा रहा विशेष प्रसास

राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल निकासी व्यवस्था, सड़क संधारण, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा आवारा मवेशियों की रोकथाम संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है। वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
शासन द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए स्वीकृत 3 करोड़ 39 लाख रूपए की लागत से बड़ा नाला -कन्हैया नाला का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इंदिरा नगर की ओर से नाला निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है तथा श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लायी गई है। नाला निर्माण पूर्ण होने के बाद जलभराव की समस्या में काफी हद तक राहत मिलेगी तथा वर्षा जल की निकासी सुचारू रूप से हो सकेगी। साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों में मलबा हटाने एवं बड़े नालों की नियमित सफाई का कार्य भी निरंतर जारी है।
नगर निगम द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान शहर की सड़कों के संधारण का कार्य भी किया जा रहा है। शहर के विभिन्न हिस्सों में पेचवर्क कराया जा रहा है तथा महावीर चौक स्थित गड्ढों की भी मरम्मत की जाएगी। लोक निर्माण विभाग को बसंतपुर रोड पर निर्मित डिवाइडर के क्षतिग्रस्त हिस्से का सुधार  के संबंध में सूचित किया गया है। नगर निगम द्वारा स्वच्छता एवं आवागमन की बेहतर व्यवस्था के लिए जिला अस्पताल कॉलोनी में निर्मित सड़क एवं नालियों की नियमित साफ-सफाई की जा रही है।
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में 100 से अधिक आवासों का निर्माणाधीन है। तकनीकी अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण कर निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। शासन द्वारा हितग्राहियों के भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एसएलए (स्पर्श) प्रणाली के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है। सभी निर्माणाधीन आवासों के चरणबद्ध भुगतान की कार्रवाई की जा रही है।
नगर निगम द्वारा यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखने के लिए प्रतिदिन मवेशी धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। सड़कों एवं चौक-चौराहों पर विचरण करने वाले मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस भेजा जा रहा है। निगम का अमला द्वारा दुर्घटनाओं की संभावना कम करने रात्रि के समय भी सड़कों से मवेशियों को हटाने का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा पशुपालकों से अपने मवेशियों को खुले में न छोडऩे तथा उन्हें सुरक्षित रूप से बांधकर रखने की अपील की जा रही है। पशुपालकों के सहयोग एवं जागरूकता से सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है तथा शहर की यातायात व्यवस्था और अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाई जा सकती है। पकड़े गए मवेशियों पर नियमानुसार आर्थिक दंड की कार्रवाई की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

13 hours ago

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

13 hours ago

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

13 hours ago

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

13 hours ago

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

13 hours ago

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

14 hours ago