राजनांदगांव : 2 को पंथ हुजूर उदित मुनि नाम साहब पहुंचेंगे, तैयारी शुरू की…

राजनांदगांव , सतगुरु कबीर धनी धर्मदास वंशावली प्रतिनिधि सभा दामाखेड़ा 16वें वंश प्रताप आचार्य पंथ हुजूर उदित मुनि नाम साहब के आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। बैठक में छत्तीसगढ़ में प्रथम बार 2 अगस्त को होने वाले ऐतिहासिक आयोजन के लिए चर्चा की गई।

सदगुरु कबीर धनी धर्मदास वंशावली मिशन के मीडिया प्रभारी लूमन दास साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ व जिले में प्रथम बार यह आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बैठक सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन छत्तीसगढ़ राज्य, राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय प्रतिनिधि एसकेडीवी मिशन, राज्य प्रतिनिधि एसकेडीवी मिशन छत्तीसगढ़ के समस्त जिला प्रतिनिधि, एसकेडीवी मिशन जिला राजनादगांव, खैरागढ़, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद, मोहला मानपुर मिशन द्वारा जिला राजनांदगांव मुख्यालय में हरेली महोत्सव की तैयारी के लिए आवश्यक बैठक 22 जुलाई को तहसील साहू भवन चौखड़िया पारा राजनांदगांव में हुई।

इसमें सतगुरु कबीर धनी धर्मदास वंशावली मिशन के राष्ट्रीय प्रतिनिधि प्रमोद साहेब, महासचिव ऐमन दास साहेब, राज्य प्रतिनिधि आरती दास साहेब, महंत रूपकला माता साहेब, जिला प्रतिनिधि उत्तम साहू, सह प्रतिनिधि नेमूचंद साहू आदि मौजूद थे।

See also  सेवा सेतु से आसान हुई सरकारी सेवाओं की राह, समय पर मिल रहे जरूरी प्रमाण पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *