लघु फिल्म, चित्रकला, वाद-विवाद और नाटक के माध्यम से युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश

 

उमरिया

कलेक्टर  राखी सहाय के निर्देशन एवं मेरा युवा भारत (MY Bharat) के सहयोग से रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया में नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान के तहत जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में सकारात्मक संदेश देना रहा।

जिला युवा अधिकारी उमाशंकर त्रिवेदी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों, महाविद्यालयों एवं गैर-सरकारी संस्थानों के छात्र-छात्राओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान लघु फिल्म, स्लोगन लेखन, चित्रकला, वाद-विवाद, संगीत, लोकगीत, नृत्य, नाटक एवं काव्य पाठ जैसी विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी प्रस्तुतियों का मुख्य विषय "किशोर एवं युवाओं में नशे से दूरी बहुत जरूरी" रहा, जिसके माध्यम से नशा मुक्त समाज का प्रभावी संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका जिला किशोर स्वास्थ्य समन्वयक बुद्धराम राहंगडाले, जिला क्वालिटी मॉनिटर तरुण बबनिया एवं डॉ. संध्या कुशवाहा ने निभाई। प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित निगम, पूर्व प्राचार्य डॉ. ऋषिराज, डॉ. विमल मरावी, डॉ. अरविंद सिंह वरकड़े, डॉ. संध्या कुशवाहा सहित महाविद्यालय का स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

10 hours ago

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

10 hours ago

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

10 hours ago

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

10 hours ago

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

10 hours ago

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

11 hours ago