छत्तीसगढ़

CG : कैंसर का इलाज करने तांत्रिक कूदा, मरीज की पत्नी से 13 लाख की ठगी …

बालोद। जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां गंभीर बीमारी की लाचारी और अपनों को बचाने की उम्मीद का फायदा उठाकर शातिर ठगों ने आस्था के नाम पर बड़ा फरेब खेला। गुंडरदेही ब्लॉक के रनचिरई थाना क्षेत्र के ग्राम सिर्री की रहने वाली प्रेमलता चंद्राकर के साथ जो हुआ, वह किसी फिल्मी साजिश से कम नहीं है। प्रेमलता के पति चौथे स्टेज के कैंसर जैसी भयानक बीमारी से जूझ रहे थे। पूरा परिवार मानसिक और आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा था। ऐसे में एक दिन प्रेमलता ने एक टीवी चैनल पर ‘लक्ष्मी नारायण ज्योतिष संस्था’ का एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन में पंडित वेद प्रकाश तिवारी दावा कर रहा था कि विशेष पूजा-पाठ और अनुष्ठान से गंभीर से गंभीर बीमारियों का अंत किया जा सकता है। डूबते को तिनके का सहारा चाहिए होता है; इसी उम्मीद में महिला ने उस नंबर पर संपर्क किया।

इसके बाद शुरू हुआ ठगी और ब्लैकमेलिंग का सिलसिला। संस्था से जुड़े राहुल तिवारी, सृजन तिवारी और उनके साथियों ने फोन पर लगातार यह विश्वास दिलाया कि पूजा से सब ठीक हो जाएगा। शुरुआत में छोटी राशि से खेल शुरू हुआ, लेकिन धीरे-धीरे आरोपियों ने कैंसर के इलाज के नाम पर कुल 13 लाख 13 हजार 673 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। पति की जिंदगी बचाने के लिए लाचार महिला ने अपना सोना तक गिरवी रख दिया, रिश्तेदारों से कर्ज लिया और अपनी बेटी तक के पैसे इसमें झोंक दिए।

पैसे ऐंठने के बाद भी शातिर ठगों का मन नहीं भरा। इसके बाद एक दूसरा किरदार सामने आया जिसने खुद को असली ‘वेद प्रकाश तिवारी’ बताते हुए वीडियो कॉल किया और कहा कि राहुल और सृजन ने उसके नाम का गलत इस्तेमाल कर ठगी की है। उसने दो महीने में पैसे लौटाने का झूठा भरोसा देकर सहानुभूति बटोरी। लेकिन यह एक सोची-समझी साजिश का अगला हिस्सा था। इसके बाद असली-नकली के इस खेल में आरोपियों ने महिला को फोन कर डराना शुरू कर दिया कि राहुल के पिता ने आत्महत्या कर ली है और सुसाइड नोट में प्रेमलता तथा उसका नाम लिख दिया है। आरोपियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तारी का खौफ दिखाकर महिला से उसके दस्तावेज और फोटो भी मंगवा लिए। अंततः तंग आकर और हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने थाने का दरवाजा खटखटाया है। पुलिस ने आवेदन लेकर डिजिटल साक्ष्यों और बैंक ट्रांजैक्शन के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

12 hours ago

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

12 hours ago

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

12 hours ago

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

12 hours ago

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

13 hours ago

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

13 hours ago