छत्तीसगढ़

CG : दो और अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कुरूद एवं थाना सिहावा पुलिस द्वारा पृथक-पृथक कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब जब्त की गई तथा आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चारमाठा पुल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुरारी दास वैष्णव (उम्र 54 वर्ष), निवासी परसवदा, थाना कुरूद को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 17 पाव देशी मसाला शराब (कुल 3060 मिलीलीटर) तथा बिक्री रकम सहित कुल लगभग 2,000/- मूल्य की सामग्री बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 220/26 पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार सिहावा पुलिस ने ग्राम रानीगांव मानस मंच के पास कार्यवाही करते हुए मनीष मरकाम पिता स्व. सुखराम मरकाम, निवासी रानीगांव मानस मंच, थाना सिहावा को अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 03 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा बिक्री रकम सहित कुल लगभग 750/- मूल्य की सामग्री जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना सिहावा में धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 55/26 दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

10 hours ago

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

10 hours ago

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

10 hours ago

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

10 hours ago

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

10 hours ago

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

11 hours ago