छत्तीसगढ़

CG : हिंसा से निपटने से सुकमा पुलिस ने किया मॉकड्रिल …

सुकमा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचान रखने वाले सुकमा जिले में अब बदलते सुरक्षा परिदृश्य के बीच पुलिस कानून-व्यवस्था की नई चुनौतियों से निपटने के लिए खुद को तैयार कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस आरक्षी केंद्र में दंगा नियंत्रण (रायट कंट्रोल) को लेकर व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस जवानों ने प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बल, दोनों की भूमिका निभाकर वास्तविक परिस्थितियों का अभ्यास किया।

अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारी बनकर नारेबाजी की, जुलूस निकाला और भीड़ के उग्र होने जैसी काल्पनिक स्थिति तैयार की। इसके बाद रायट कंट्रोल टीम ने रणनीति के तहत मोर्चा संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित करने की कार्रवाई का प्रदर्शन किया। जवानों ने सांकेतिक लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के उपयोग का भी अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल ने रायट गियर, हेलमेट, शील्ड, लाठी, आंसू गैस सहित अन्य दंगा नियंत्रण उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण लिया। जवानों को भीड़ नियंत्रण, न्यूनतम बल प्रयोग, संवेदनशील परिस्थितियों में संयम बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के तरीकों का भी अभ्यास कराया गया।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

9 hours ago

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

9 hours ago

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

9 hours ago

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

10 hours ago

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

10 hours ago

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

10 hours ago