CG के सरकारी स्कूलों में लापरवाही! बिना उपस्थिति पूरी सैलरी ले रहे शिक्षक, छात्र परेशान

बेमेतरा.

जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला मिडिल स्कूल मरका से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पदस्थ एक गणित के शिक्षक हरजीत अनंत पिछले तीन सालों से मर्जी से नौकरी कर रहे हैं और बिना स्कूल जाए उनके नाम पर हर महीने सैलरी निकल रही है।

स्कूल के छात्रों ने बताया कि शिक्षक हरजीत अनंत अपनी इच्छा के अनुसार स्कूल आते-जाते हैं। गणित विषय के शिक्षक होने के बावजूद वे कभी नहीं पढ़ाते हैं। पढ़ाने की पूरी जिम्मेदारी स्कूल के अन्य शिक्षकों पर डाल रखी है, जबकि वे खुद सिर्फ समय काटने और घूमने में व्यस्त रहते हैं। हैरानी की बात यह है कि उपस्थिति रजिस्टर में उनकी पूरे महीने की हाजिरी और हस्ताक्षर दर्ज मिलते हैं।

अधिकारी नहीं मामले से अंजान
स्कूल के अन्य शिक्षक भी इस शिक्षक की हरकतों से बेहद परेशान हैं, लेकिन विभागीय खौफ या अन्य कारणों के चलते वे सामने आने से इंकार कर रहे हैं। इतना ही नहीं यह पूरा मामला शिक्षा विभाग के अधिकारियों DEO, BEO, CSC और ABEO को भी पता है, इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है।

खड़े हुए कई सवाल
बड़ा सवाल यही है कि आखिर उक्त शिक्षक को कौन संरक्षण दे रहा है और कार्रवाई के नाम पर जवाबदार के हाथ-पैर क्यों फूल रहे हैं। इस मामले में जब हमने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अभय जायसवाल से बात की, तो उन्होंने शहर से बाहर होने का हवाला देते हुए फोन काट दिया। इस मामले हमने जिले की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगई से भी बात करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से भी कोई जवाब नहीं मिला। अब देखना होगा कि उक्त शिक्षक के ऊपर कब करवाई होती है और बच्चों को गणित का टीचर कब मिल पाता है।

Admin

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

10 hours ago

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

10 hours ago

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

10 hours ago

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

10 hours ago

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

10 hours ago

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

11 hours ago