जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर

बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस पर एनएचएआइ ने टोल खासा घटा दिया। जबलपुर हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर शाहपुरा आरओबी के ध्वस्त हिस्से से जुड़े मामले में अहम अंतरिम आदेश दिया। कोर्ट ने शाहपुरा आरओबी मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि कोर्ट ने पौड़ी रेलवे गेट खोलने की मांग सुरक्षा व तकनीकी बाधाओं के कारण ठुकरा दी। इस बीच मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) एक्ट, 2024' के तहत अपराधों की सुनवाई के लिए भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर में फास्ट ट्रैक कोर्ट तय किए हैं। सीएम मोहन यादव ने इसका ऐलान किया था।

एसीजे विवेक रूसिया व न्यायाधीश प्रदीप मित्तल की बेंच ने स्पष्ट किया कि कोर्ट के संज्ञान के बाद एनएचएआइ ने शाहपुरा टोल प्लाजा पर यूजर फीस में करीब 70 प्रतिशत की कटौती की है। कोर्ट ने फिलहाल टोल वसूली पूरी तरह बंद करने से इनकार किया लेकिन मरम्मत कार्य में तेजी लाने विशेषज्ञ की राय लेने के निर्देश दिए हैं।

एनएचएआइ ने हाईकोर्ट की सख्ती के बाद टोल घटाया
हाईकोर्ट ने कहा कि मार्ग का केवल 4.8 किमी हिस्सा ही डायवर्ट है, इसलिए पूर्ण टोल माफी का आधार नहीं बनता। एनएचएआइ द्वारा 24 जून से टोल दरों में 70 प्रतिशत कमी किए जाने को रेकॉर्ड पर लिया। याचिकाकर्ता की पौड़ी रेलवे गेट खोलने की मांग भी कोर्ट ने सुरक्षा व तकनीकी बाधाओं के कारण ठुकरा दी।

खराब सड़क और शाहपुरा के पास ओवरब्रिज के ढहने के बावजूद टोल वसूली जारी रहने पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। इसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के साथ ही एनएचएआई (NHAI) से भी जवाब तलब किया। जबलपुर हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) की बदहाली पर सख्ती दिखाई।

बता दें कि जबलपुर-भोपाल एनएच-45 पर पुल धंसने और खराब सड़कों के बाद भी टोल टैक्स वसूला जा रहा था। इसके खिलाफ वाहन चालकों में गहरी नाराजगी थी।
जबलपुर–भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर 400 करोड़ रुपए की लागत से बना पुल ढह गया

जनहित याचिका में कहा गया कि जबलपुर–भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर करीब 400 करोड़ रुपए की लागत से बना पुल ढह गया। मात्र तीन वर्षों में ही करोड़ों का पुल क्षतिग्रस्त हो गया। उसका एक हिस्सा टूट गया। कई महीने बीतने पर भी मरम्मत पूरी नहीं की गई है।

प्रमुख बिंदु

एनएचएआइ ने टोल घटाया
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद 70 प्रतिशत तक कमी की
राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर घटाया टोल
शाहपुरा आरओबी मरम्मत कार्य में तेजी के निर्देश
जबलपुर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

8 hours ago

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

8 hours ago

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

8 hours ago

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

8 hours ago

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

9 hours ago

राजगढ़ में तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई

 राजगढ़ मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले भीलखेड़ी…

9 hours ago