101 गारंटियों की गठरी, नाथ बोले-श्रेय नहीं, MP की शान चाहिए

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना ‘वचन पत्र’ जारी कर दिया है। इसमें 101 गारंटियों के साथ कई वादे जनता से किए गए हैं। किसानों का कर्ज माफ करने की पुरानी घोषणा को दोहराया गया है हालांकि इस बार कर्ज माफी चरणबद्ध तरीके से करने की बात कही गई है। इसके अलावा महिलाओं और युवाओं के लिए भी कई वादे किए गए हैं। रिटायर कर्मचारियों को पेंशन का भी वादा है। कमलनाथ ने वचन दिया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही वचन पत्र में किए गए तमाम वादों पर धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

राजनीतिक संवाददाता, भोपाल। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीतने के लिए वादों का पिटारा खोल दिया है। पार्टी ने वचनपत्र के जरिए युवाओं, महिलाओं, किसानों, कर्मचारी के साथ ही पहली से बारहवीं तक बढ़ने वाले बच्चों को सौगातें देने का वादा किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलाथ ने मंगलवार को राजधानी के रविन्द्र भवन में वचनपत्र जारी किया। कमलनाथ ने वचनपत्र को प्रदेश के लिए  संजीवनी बताया। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही वे वचनपत्र में किए गये सभी वादों को कांग्रेस धरातल पर उतारने में जुट जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का फोकस युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के अलावा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाएगा। तो वहीं किसानों को कर्जमाफी से कांग्रेस बड़ी राहत देगी। साथ ही रिटार्यड कर्मचारियोें को सरकार पेंशन का बूस्टर डोज भी देगी। कमलनाथ ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रदेश की हालत पिछले डेढ़ दशक से ज्यादा खराब है। लेकिन बीजेपी सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है। भाजपा केवल प्रदेश की जनता को लंबे समय से गुमराह करने में लगी हुई हैं। लेकिन प्रदेश की जनता अब पहले से कहीं ज्यादा होशियार हो चुकी है। नाथ ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब हो चुकी है। ऐसे में कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को एक नया आयाम देगी।

मैं प्रदेश की जनता को वचन देता हूं…

  • 1500 रुपए नारी सम्मान
  • 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर
  • 2 लाख रुपए की किसान कर्जमाफी
  • 100 यूनिट बिजली फ्री
  • वरदान स्वास्थ्य योजना
  • ओल्ड पेंशन बहाली
  • युवा स्वाभिमान योजना
  • पहली से 12 तक के विद्यार्थियों को फिक्स राशि दी जाएगी
  • 4 लाख सरकारी पद भरने की योजना
  • सिंचाई के लिए बिजली निशुल्क
  • जाति आधारित जनगणना

25 लाख का वरदान स्वास्थ्य बीमा
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना से भी ज्यादा की राशि (25 लाख) का ‘वरदान स्वास्थ्य बीमा’ कराने का वादा किया है। जिसमें प्रदेश के सभी अस्पताल को जोड़ा जाएगा। साथ ही प्रदेश के बाहर के अस्पतालों में भी इस योजना का लाभ बीमार व्यक्ति को देने का वादा किया गाय है।

किसानों का कर्जा माफ बिजली बिल हाफ
कृषक न्याय योजना के तहत किसानों के कर्ज माफ होंगे। गेहूं 2600 रुपए क्विंटल और धान 2500 रुपए क्विंटल से कम पर नहीं खरीदा जाएगा।

इंदिरा किसान ज्योति योजना के तहत सिंचाई के लिए 5 हॉर्स पावर तक फ्री बिजली। दस हॉर्स पॉवर तक पर 50% तक छूट। मेरा खेत मेरा ट्रांसफार्मर।

किसानों को सिचांई एवं सड़क का अधिकार के तहत 70 लाख है. में सिंचाई के लिए बांध बनाएंगे।

मां नर्मदा  सरदार सरोवर एवं अन्य परियोजनाओं में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराएंगे। मां नर्मदा संरक्षण अधिनियम बनाया जाएगा। मां नर्मदा परिक्रमा परिषद का गठन होगा।

युवाओं को रोजगार का अधिकार दिया जाएगा। समग्र युवा जॉब पोर्टल, रोजगार मेला एंव केम्पस सिलेक्शन, रोजगार ब्यूरो, सरकारी भर्ती का कानून बनाएंगे। भर्ती आयोग का गठन करेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

10 hours ago

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

10 hours ago

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

11 hours ago

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

11 hours ago

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

11 hours ago

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

11 hours ago