कंगना के विरोध में बैतूल में कांग्रेस सेवादल निकालेगा ट्रैक्टर रैली

बैतूल,  कांग्रेस ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट की किसानों के बारे में की गई कथित टिप्पणी पर सियासी मोर्चा खोल दिया है। कल सारणी में फिल्म धाकड़ की शूटिंग रुकवाने के लिए कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया था, जिससे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा था। आज फिर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की कमान जिला कांग्रेस सेवादल ने संभाल ली है, जिसके कार्यकर्ता आज फिल्म अभिनेत्री कंगना के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे। सेवादल के प्रदेश सचिव मनोज आर्य ने बताया कि चिचोली से शनिवार सुबह 11:30 बजे के बाद ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी जो बैतूल के गांधी चौक पर पहुंचेगी। यहां गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद बैतूल के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ सारणी पहुंचकर कंगना के खिलाफ प्रदर्शन कर किसानों से माफी मांगने की मांग की जाएगी।

उधर कंगना ने कांग्रेस के विरोध की परवाह न करते हुए रात भर फिल्म धाकड़ की शूटिंग की। उन्होंने कांग्रेस के सियासी प्रदर्शन पर पलटवार किया है और साफ संकेत दिया है कि वह कांग्रेस की धमकी के सामने झुकने वाली नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जिला कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सारणी में विरोध प्रदर्शन किया था। शूटिंग स्थल पर जाने का जबरन प्रयास करने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया था। पानी की बौछारें छोड़ी थीं।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

11 hours ago

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

11 hours ago

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

11 hours ago

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

11 hours ago

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

11 hours ago

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

12 hours ago