छत्तीसगढ़

CG : दुपट्‌टे से फांसी लगाकर लड़की ने की आत्महत्या

बिलासपुर में 17 साल की लड़की ने अपने घर के कमरे में दुपट्‌टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात उसे फंदे पर झूलती देखकर परिजनों ने हथौड़ी से दरवाजा तोड़ा और उसे फंदे से नीचे उतारा। अब तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। दर्रीघाट में रहने वाले दिनेश राव गोमकाड़े ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात 11.30 बजे वह अपनी भाभी अनिता के घर गया था। वहां पर भोजन के बाद वह बच्चों और अपनी भाभी से बात कर रहा था।

उसी समय वह अपने घर जाने के लिए निकल रहा था, तभी दूसरे कमरे की खिड़की से देखा कि उसकी बड़ी भतीजी रिया पंखे पर फांसी के फंदे से लटक रही थी। उसने शोर मचाकर परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। इस दौरान परिजनों के साथ मिलकर उसने हथौड़ी से दरवाजा तोड़ा और फिर अंदर गए। आनन-फानन में उन्होंने रिया को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रविवार की सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजन को सौंप दिया है। इस दौरान पुलिस की पूछताछ में पता चला रात में रिया खाना खाने के बाद कमरे में गई थी, लेकिन, अचानक क्या हुआ, जिसके चलते उसने फांसी लगा ली। इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है। पुलिस का कहना है कि, फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजन से पूछताछ व जांच के बाद ही खुदकुशी के कारणों का पता चल सकेगा।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

10 hours ago

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

10 hours ago

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

10 hours ago

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

10 hours ago

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

10 hours ago

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

11 hours ago