छत्तीसगढ़

CG : सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगे प्रतिबंध

बिलासपुर। सिंगल यूज प्लास्टिक के गंभीर परिणाम को देखते हुए ही शासन स्तर पर इसके उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन इसके बाद भी छोटे से लेकर बड़े दुकानदार तक धड़ल्ले से इसे बेच रहे हैं। वहीं अब फिर से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी है। मौसमवाणी बिलासपुर में सूरज ने लिया ब्रेक, बादलों ने उतारी गर्मीमौसमवाणी बिलासपुर में सूरज ने लिया ब्रेक, बादलों ने उतारी गर्मी ऐसे में मौजूदा स्थिति में निगम की टीम दुकानदारों को चेतावनी दे रहे हैं कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक बेचना बंद कर दें, अन्यथा आने वाले कुछ दिनों के भीतर कार्रवाई होना तय है। सिंगल यूज प्लास्टिक नष्ट नहीं होता है, जिससे इसका दुष्प्रभाव पर्यावरण पर पड़ता है जो पर्यावरण असंतुलन का प्रमुख कारण बन रहा है। इसी तरह मवेशी आदि भी इसे खा जाती है, लेकिन यह पचता नहीं है और पेट में जमता ही जाता है। इसकी वजह से एक समय के बाद मवेशी की मौत हो जाती है। इसके और भी हानि है, इसी को देखते हुए ही शासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगे प्रतिबंध के तहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत साफ किया गया है कि दुकानों में छापामार कार्रवाई की जाए और सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर उन्हें जब्त करने के साथ ही दुकान संचालक पर जुर्माना कार्रवाई की जाए। ऐसे में टीम ने इन दुकानदारों को खुद से ही इस खतरनाक सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने की मोहलत दी है। साथ ही कहा जा रहा है कि आने वाले एक दो दिन के भीतर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

11 hours ago

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

11 hours ago

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

11 hours ago

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

11 hours ago

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

11 hours ago

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

12 hours ago