दतिया
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि आगामी 4 मई को माँ पीताम्बरा जन्मोत्सव को ही दतिया गौरव दिवस के रूप में भव्य स्वरूप में मनाया जायेगा। उन्होंने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया से भेंट कर जन्मोत्सव मनाये जाने के संबंध में चर्चा कर समारोह में शामिल होने का आग्रह किया।
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने माँ पीताम्बरा पीठ में पूजा-अर्चना की। उन्होंने वन खण्डेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। डॉ. मिश्रा ने महाष्टमी के पर्व पर देवी माँ से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती सिंधिया के साथ जन्मोत्सव संबंधी चर्चा में पूर्व मंत्री श्री ध्यानेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी और जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जनता से की वन-टू-वन चर्चा
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया में जनता से रू-ब-रू होकर समस्याओं का निराकरण किया। उन्होंने राजघाट कॉलोनी स्थित निवास पर आने वाले लोगों से वन-टू-वन चर्चा की। डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें।
अनूपपुर. कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…
अनूपपुर. जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…
भोपाल. 17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…
जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…
अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…