छत्तीसगढ़

CG : सुढ से पटककर हाथी ने ली ग्रामीण की जान

जशपुर। जशपुर नगर आधी रात के समय दल से अलग हुआ दंतैल घर में आ धमका और धान खाने के चक्कर में मिट्टी की दीवार को तोड़ने लगा। दीवार गिरने की आवाज सुन कर सो रहे ग्रामीण जगरनाथ की नींद खुली। उसने हाथी से अपने स्वजनों को सुरक्षित करने के लिए,बगल में निर्माणाधीन पीएम आवास मकान में ले जा रहा था।

इसी दौरान दंतैल ने बुजुर्ग को सुढ से खींच कर कुचल दिया। घटना में 55 ग्रामीण की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना जिले के कुनकुरी वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत बिलासपुर के आश्रित गाँव डुमरटोली की है। बीते 10 दिनों के अंदर जिले में हाथी से कुचल कर मारे जाने की यह पाँचवी घटना है।

इससे पहले तपकरा रेंज के ग्राम पंचायत केरसई के रांपाडांड गाँव में लोनर एलीफैंट ने दो सगे भाइयो को कुचल कर मार दिया था। घटना के बाद डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय सहित वन विभाग के अधिकारी मौक़े पर पहुंच गए हैँ। बताया जा रहा है कि दंतैल ने ग्रामीण जगरनाथ राम को मारने से पहले आसपास के गाँव में कई घरो को नुकसान पहुंचाया है।

kgnews

Recent Posts

सरकार का बड़ा आदेश! 30 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश, लेकिन सिर्फ इन कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी

दतिया मध्यप्रदेश सरकार ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र 30 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित…

26 minutes ago

महाकाल दर्शन के लिए उमड़ेगा रिकॉर्ड जनसैलाब, सावन-भादौ में रोज 95 हजार एडवांस बुकिंग, उज्जैन स्टेशन पर पहली बार वन-वे ट्रैफिक

उज्जैन  श्रावण-भादौ में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने…

51 minutes ago

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

14 hours ago

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

14 hours ago

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

14 hours ago

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

14 hours ago