डॉक्टर के पास चेकअप को गए लड़के को आया हार्ट अटैक, CCTV में मौत का वीडियो कैद

 अशोकनगर
मध्य प्रदेश के अशोकनगर से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है। दरअसल, 24 साल का एक लड़का सीने में दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर को दिखाने गया था। वह डॉक्टर के घर के सामने बेंच पर बैठ कर इंतजार कर रहा था। तभी अचानक उसे हार्ट अटैक आ गया। वह बेंच से नीचे गिर गया। यह पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। लड़के की पहचान शाहरुख मिर्जा के रूप में हुई है।
CCTV में कैद हुआ मौत का वीडियो

सामने आए 18 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बेंच पर बैठकर इंतजार कर रहा है। अचानक वह अपने दोनों हाथ पैर पर रखता है। और कुछ ही सेकंड में पास रखे दूसरे बेंच पर गिर जाता है। उसका सिर जोर से बेंच से टकराता है। उसे गिरता देख आसपास के लोग उसे उठाने दौड़ते हैं। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया जाता है। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक को घबराहट की समस्या था। वह मंगलवार को सिविल अस्पताल कैंपस में डॉक्टर पंकज गुप्ता के सरकारी आवास पर इलाज कराने पहुंचा था।
रात में हो रहा था सीने में दर्द

युवक की मौत पर डॉक्टर पंकज ने बताया कि वह हमारे पास इलाज के लिए आया था। करीब दो मिनट तक बेंच पर बैठा रहा और फिर गिर गया। हम उसे चंदेरी सिविल अस्पताल ले गए। जहां उसकी ECG की गई। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उसे रात में काफी समय से सीने में दर्द हो रहा था। युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक है।
परिवार में अकेला कमाने वाला था शाहरुख

जानकारी के मुताबिक, मृतक शाहरुख मिर्जा की बाइक रिपेयरिंग की दुकान थी। उसे दुकान पर घबराहट और सीने में दर्द होने लगा। इसके बाद वह अपने घर चला गया था। सोमवार तक तबीयत में सुधार न होने के बाद वह खुद ही इलाज कराने के लिए डॉक्टर पंकज गुप्ता के पास पहुंचा था। युवक घर में अकेला ही कमाने वाला था। उसके छोटे भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पिता की मौत बहुत पहले हो गई थी। उसकी एक छोटी बेटी है। पत्नी गर्भवती है।अब उसके परिवार में उसकी मां, छोटा भाई, पत्नी और बेटी हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

सरकार का बड़ा आदेश! 30 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश, लेकिन सिर्फ इन कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी

दतिया मध्यप्रदेश सरकार ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र 30 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित…

27 minutes ago

महाकाल दर्शन के लिए उमड़ेगा रिकॉर्ड जनसैलाब, सावन-भादौ में रोज 95 हजार एडवांस बुकिंग, उज्जैन स्टेशन पर पहली बार वन-वे ट्रैफिक

उज्जैन  श्रावण-भादौ में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने…

52 minutes ago

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

14 hours ago

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

14 hours ago

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

14 hours ago

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

14 hours ago