छत्तीसगढ़

CG : बीजेपी नेता के पेट्रोल पंप पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

कोरबा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कोरबा ने कनकी में शीतला फ्यूल्स पेट्रोल पंप के संचालक नूतन रजवाड़े को नोटिस जारी किया है। इसमें पेट्रोल पंप का आंशिक हिस्सा सरकारी जमीन में होना बताया गया है। इस वजह से स्थापना के लिए जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र और पेट्रोल पंप संचालन का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की बात कही गई है। अब पेट्रोल पंप से बिक्री भी बंद हो गई है। भाजपा नेता नूतन राजवाड़े कनकी नहर पुल के आगे पंतोरा मार्ग पर शीतला फ्यूल्स पेट्रोल पंप का संचालन करते हैं। लेकिन अब यह विवादित हो गया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने जारी नोटिस में कहा है कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के पत्र के आधार पर पेट्रोल पंप की स्थापना के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग की गई थी।

जिसमें ग्राम कनकी पटवारी हल्का नंबर 3 में स्थित भूमि खसरा नंबर 575 , 576 बताया गया था। उसके आधार पर ही अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी किया गया था। इसमें यह शर्त तय थी की जमीन के स्वामित्व संबंधी किसी प्रकार के विवाद की स्थिति में अनापत्ति प्रमाण पत्र स्वमेव निरस्त माना जाएगा। इसके अलावा नियम के अनुसार कार्रवाई नहीं करने पर निर्देश और शर्तों का पालन नहीं करने पर अनापत्ति किसी भी समय निरस्त की जा सकती है। पेट्रोल पंप का एलओसी आपके नाम से जारी हुआ है। इसका संचालन आपके माध्यम से किया जा रहा है। एसडीएम कोरबा ने प्रतिवेदन दिया है। इसमें बताया है कि पेट्रोल पंप का आशिक हिस्सा सरकारी जमीन बाउंड्रीवाल के अंदर पाई गई है। अतिक्रमण का प्रकरण तहसीलदार बरपाली ने दर्ज किया है। इसमें नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। यह अनापत्ति प्रमाण-पत्र के शर्तों का उल्लंघन है।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

8 hours ago

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

8 hours ago

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

8 hours ago

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

8 hours ago

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

8 hours ago

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

9 hours ago