CG : प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू …

रायपुर । प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए परीक्षाओं में सफल बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण किया गया है।

विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन/पंजीयन 24 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुका है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 (रात्रि 12 बजे तक) निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 (रात्रि 12 बजे तक) तक कर सकते हैं। जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि 01 मई से 09 मई 2026 तक निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Details पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कक्ष क्रमांक-40, कलेक्ट्रेट परिसर रायपुर में प्राप्त कर सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : राजनीतिक दबाव में नहीं निष्पक्ष जांच करे पुलिस…

राजनांदगांव , पूर्व सांसद व महापौर मधुसूदन यादव ने कांग्रेस द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम…

1 minute ago

MP Traffic Rules: अब 60 दिन के भीतर भरना होगा चालान, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती

भोपाल परिवहन विभाग की लापरवाही से मध्य प्रदेश में बार - बार यातायात नियम तोड़ने…

39 minutes ago

सरकार का बड़ा आदेश! 30 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश, लेकिन सिर्फ इन कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी

दतिया मध्यप्रदेश सरकार ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र 30 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित…

50 minutes ago

महाकाल दर्शन के लिए उमड़ेगा रिकॉर्ड जनसैलाब, सावन-भादौ में रोज 95 हजार एडवांस बुकिंग, उज्जैन स्टेशन पर पहली बार वन-वे ट्रैफिक

उज्जैन  श्रावण-भादौ में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने…

1 hour ago
कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

14 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

14 hours ago