मोहला : उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु 17 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

            मोहला,। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मोहला द्वारा छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 के प्रावधानों के तहत अनुभाग मोहला अंतर्गत संचालित तीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए पात्र संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
         प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बहोरनभेड़ी एवं कुल्हारदोह में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों के वर्तमान संचालनकर्ताओं द्वारा दुकान संचालन से संबंधित समर्पण पत्र प्रस्तुत किया गया है। वहीं ग्राम पंचायत खुर्शीपार की शासकीय उचित मूल्य दुकान वर्तमान में निलंबित है, जिसका संचालन अस्थायी रूप से अन्य दुकान से संलग्न कर किया जा रहा है। इन परिस्थितियों को देखते हुए शासकीय उचित मूल्य दुकान बहोरनभेड़ी दुकान आईडी 422007002,  कुल्हारदोह दुकान आईडी 422008006 तथा खुर्शीपार दुकान आईडी 422007010 के संचालन के लिए वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियों (लैम्प्स), प्राथमिक कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व-सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों एवं अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से विहित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
            इच्छुक संस्थाएं आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना आवेदन 03 जुलाई 2026 से 17 जुलाई 2026 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मोहला में जमा कर सकते है। शासकीय उचित मूल्य दुकानों का आवंटन छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी खाद्य विभाग की वेबसाइट fcs.cg.gov.in तथा कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

See also  सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *