CG : मैनपुर परियोजना में आंगनबाड़ी भर्ती की अनंतिम योग्यता सूची जारी

कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी
31 जुलाई तक ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे दावा एवं आपत्ति

गरियाबंद, एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपुर अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद अनंतिम योग्यता सूची प्रकाशित कर दी गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करने की अपील की है।
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार परियोजना मैनपुर के आंगनबाड़ी केंद्र छिन्दौला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 रिक्त पद तथा विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के कुल 19 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

प्राप्त आवेदनों का स्क्रूटनी समिति द्वारा परीक्षण करने के बाद अनंतिम योग्यता सूची जारी की गई है। जारी सूची के संबंध में यदि किसी अभ्यर्थी को दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत करनी है। तो वह 31 जुलाई 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी दावा या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि अभ्यर्थी अनंतिम योग्यता सूची तथा भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी ई-भर्ती पोर्टल पर देख सकते हैं। 

See also  CG : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *