छत्तीसगढ़

CG : पटवारी को पीटने वाले पति-पत्नी गए जेल…

जशपुर । कुनकुरी में पटवारी की पिटाई करने वाले दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दोनों पति-पत्नी ने कुनकुरी तहसील कार्यालय में पटवारी के साथ गाली-गलौज करते हुये मारपीट की थी। पीड़ित पटवारी की शिकायत पर धारा 296, 221, 132, 115(2), 3(5) एवं 3(2)(5), 3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

दरअसल, पटवारी प्लासिदियुस टोप्पो ने 31 जुलाई को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह कुडुकेला नारायणपुर में पटवारी के पद पर पदस्थ है। शासकीय कार्य से तहसीलदार कुनकुरी के कार्यालय में गया था कि उसी समय ईश्वर यादव एवं उसकी पत्नी भूमति यादव दोनों आये और जमीन का नक्शा गलत काट दिये हो कहकर गाली-गलौज कर बहस करने लगे। इस दौरान तहसीलदार कार्यालय के मर्यादा का ध्यान में रखकर पटवारी ने धीरे बात करने का आग्रह किया।

इसके बाद दोनों पति-पत्नि एवं प्रार्थी कार्यालय के बाहर परिसर में आये तो वहां भी दोनों पति-पत्नि मिलकर पटवारी से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किये। परिसर में मौजूद लोगों के द्वारा दोनों पति-पत्नि को समझाया गया। फिर प्रार्थी अपने एक अन्य साथी के साथ मोटर सायकल के शो-रूम में गया वहां भी दोनों पति-पत्नि पीछे से पहुंच गये और पटवारी को जातिगत अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर मारपीट किये। इतना ही नहीं शासकीय दस्तावेज को फेंक दिये जिससे वह फट गया। पीड़ित पटवारी की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में भान्यासं की धारा 296, 221, 132, 115(2), 3(5) एवं 3(2)(5), 3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान थाना कुनकुरी द्वारा तत्परतापूर्वक कार्रवाई करते हुये चंद घंटों में दंपत्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उनके द्वारा उक्त अपराध को घटित कर स्वीकार किया गया। आरोपी ईश्वर यादव उम्र 35 साल, पत्नी भूमति यादव उम्र 32 साल दोनों निवासी कुडूकेला थाना नारायणपुर को 1 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्रवाई एवं आरोपीगणों की गिरफ्तारी में एसडीओपी कुनकुरी विनोद मंडावी, उप निरीक्षक सुनील सिंह, स.उ.नि. संतोष तिवारी, प्र.आर. 16 ढलेष्वर यादव एवं महिला स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा है।

kgnews

Recent Posts

सरकार का बड़ा आदेश! 30 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश, लेकिन सिर्फ इन कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी

दतिया मध्यप्रदेश सरकार ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र 30 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित…

31 minutes ago

महाकाल दर्शन के लिए उमड़ेगा रिकॉर्ड जनसैलाब, सावन-भादौ में रोज 95 हजार एडवांस बुकिंग, उज्जैन स्टेशन पर पहली बार वन-वे ट्रैफिक

उज्जैन  श्रावण-भादौ में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने…

56 minutes ago
कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

14 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

14 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

14 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

14 hours ago