– जिले में अब तक 2058.70 क्ंिवटल धान एवं 8 वाहन जप्त
राजनांदगांव । राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन में जिले में अंतर्राज्यीय अवैध धान परिवहन एवं अवैध धान पर रोक लगाने हेतु चेक पोस्ट एवं जांच दल का गठन किया गया है। जिनके द्वारा नियमित रूप से सतत निगरानी एवं कार्रवाई करते हुए जिले में अब तक कुल 2058.70 क्ंिवटल धान एवं 8 वाहन जप्त किया गया है और आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट चिचोला में ट्रक सीजी 04 एचडब्लू 3029 में लोड 369 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया। अवैध धान गढ़चिरौली महाराष्ट्र से बॉइलिंग यूनिट नवापारा राजिम लाया जा रहा था। जिसे खाद्य विभाग की टीम सहायक खाद्य अधिकारी द्रोण कामडे तथा खाद्य निरीक्षक अंगद ठाकुर ने सतर्कतापूर्वक रात्रि 11.30 बजे बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से 369 कट्टा धान का परिवहन करने पर कार्रवाई की। मौके पर जांच अधिकारियों द्वारा वाहन एवं 369 कट्टा धान को मंडी अधिनियम 1972 अंतर्गत कार्यवाही की गई है। जप्त अवैध धान को चिचोला पुलिस थाना के अभिरक्षा के लिए रखा गया है। इसी प्रकार निगरानी टीम द्वारा डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पनियाजोब में वाहन जांच के दौरान ग्राम तुमसर महाराष्ट्र से आ रहे एक ट्रक में लोड 307 क्ंिवटल अवैध धान जप्त किया गया। खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी ने बताया कि डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पनियाजोब में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम तुमसर महाराष्ट्र से धमतरी धान परिवहन कर रहे ट्रक का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जप्ति की कार्रवाई की गई। जांच के दौरान ट्रक में 307 क्ंिवटल अवैध धान पाया गया। जप्त धान का मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
रायपुर : प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रदेश में ऊर्जा आत्मनिर्भरता और…
रायपुर : खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ)…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने…
भोपाल भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई।…
डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, 181 लाख की सड़क ने विकास को…
6 जुलाई को खानूगांव में होगी बाढ़ प्रबंधन की मॉकड्रिल मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा;…