मौके पर ही कई आवेदनों का कराया गया निराकरण
सिंगरौली

 जिले के विभिन्न अंचलों से आये हुए 125 लोगों ने कलेक्ट्रेड सभागार में आयोजित जन सुनवाई में अपनी समस्याओं का आवेदन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री साकेत मालवीय को देते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया । प्राप्त आवेदनों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए श्री मालवीय के द्वारा कई आवेदनों का निराकरण जन सुनवाई में ही सम्बधित विभागों के अधिकारियों से कराया गया तथा शेष निराकृत हेतु बचे आवेदनों को समय सीमा के अन्दर निराकरण करने हेतु अधिकारिओं को निर्देश दिए गए । जन सुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर डी पी वर्मन, एस डी एम व्ही पी पाण्डेय तहसीलदार रमेश कोल, प्रीति शिकरवार सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे ।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *