टीकमगढ़
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एसडीओपी टीकमगढ़/जतारा के मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं इसी क्रम में महिला सम्मान,सुरक्षा एवं स्वतन्त्रता हेतु जारी ऑपरेशन मुश्कान अंतर्गत समस्त थाना/चौकी द्वारा गुम बालक/बालिकाओं,महिलाओं की दस्तयाबी की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है जिसमें टीकमगढ़ पुलिस द्वारा गुम बालिकाओं/महिलाओं का साइबर सेल एवं मुखबिर तंत्र से पता कर राज्य से एवं राज्य के बाहर से विभिन्न शहरों से दस्तयाब कर परिवार के सुपुर्द किया गया है। इसी क्रम मे चौकी देरी थाना खरगापुर पुलिस चौकी प्रभारी देरी उपनिरीक्षक चंदन शाक्य की पुलिस टीम ने चौकी क्षेत्र की पिछले 18 माह से 01 गुमशुदा महिला रीता पत्नी संतोष कुशवाहा उम्र 23 साल निवासी देरी को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के हवाले किया गया ।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी देरी उपनिरीक्षक चंदन शाक्य,आरक्षक रामकेश पटेल,ललित कुशवाहा,धर्मेंद्र साहू की विशेष भूमिका रही है।टीकमगढ़ पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए ऑपरेशन मुश्कान में लगातार गुम बालिकाओं/महिलाओं की दस्तयाबी की कार्यवाही जारी रहेगी।
बलौदाबाजार। भाटापारा शहर में 80 वर्षीय वृद्धा से मंगलसूत्र झपटने के मामले का पुलिस ने…
रायपुर/दिल्ली। दिल्ली में भीषण गर्मी और उमस के बाद आखिरकार मॉनसून ने दस्तक दे दी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय शालाओं में मंत्र एवं प्रार्थना संबंधी राज्य शासन के आदेश को…
बिलासपुर। उच्चतम न्यायालय द्वारा न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुँचाने तथा…
धमतरी। जिले में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। तीन दिन पहले एक…
भोपाल बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को उनके घर के नजदीक ही निराकरण करने के उद्देश्य…